हमीरपुर मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे अनुराग ठाकुर…लोकसभा की चारों सीट पर जीत का दावा

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारियो के लिए कार्यकर्ताओ के साथ जुटे हैं. इसके तहत भाजपा ने  लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर त्रिदेव सम्मेलन  शुरू कर दिया है. ये सम्मेलन  हमीरपुर जिला के हमीरपुर मंडल में  किया गया, जिसमे 300 से अधिक बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए मौजूद रहे ।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ओर जहां भाजपा की जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी के लिए त्रिदेव चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाने का काम किया था, उसी तर्ज पर भाजपा हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर विपक्ष को ध्वस्त करेगी।लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जीत के दावे पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने  कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा ने जीत का परचम लहराया था और इस बार भी पार्टी चारों सीटे जीतेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झूठ को अब हिमाचल की जनता जान चुकी है और उनके झूठे वादों से त्रस्त आ चुकी है ।
राहुल गांधी को खुद नहीं पता क्या देते हैं बयान
राहुल गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर दिए गए नशे के बयान पर पलटवार  करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने होश खो  बैठे हैं और उन्हें खुद पता नहीं होता कि वह क्या बयान  दे  रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नेहरू गांधी परिवार की चार पीढ़ी को जीत दिलवाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया था, वही राहुल गांधी उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केरल से चुनाव जीतने के बाद भी राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के बारे में जो कुछ कहा था वह सब जानते हैं,उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल इस बार यूपी में बुरा होने वाला है और एक भी सीट कांग्रेस वहां नहीं जीतेगी ।इससे पूर्व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस दौरान त्रिदेव सम्मेलन के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलरिया, प्रदेश सचिव नरेंद्र रात्रि,  जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा,  भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.