कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक…हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत यहीं से करेंगे: AAP

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला “इंडिया” गठबंधन से होगा। जहां बीजेपी की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से होगी, वहां बीजेपी हारेगी। आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन में कुरुक्षेत्र सीट मिली है। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म पर जीत का प्रतीक है। हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत यहीं से करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कही ।
 प्रदेश सरकार के बजट को लेकर  दी प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश सरकार के बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा  सरकार लगातार घाटे का बजट पेश कर रही है। 70 हजार करोड़ से घाटा 3 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इसकी वजह से हरियाणा की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि बजट में भी कटौती कर दी। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायत के बजट में भी कटौती कर दी गई है, वहीं 9 साल के बाद भी हरियाणा सरकार चलो गांव की ओर योजना चला रही है। वहीं बीजेपी विभिन्न आम आदमी पार्टी की योजनाएं को नकल करने में लगी है। पहले तो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की गई और अब बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं इसमें सिर्फ 1 लाख से कम आय वालों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सुधार करने की आवश्कता है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि बजट में लिखा है कि 84-85 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जबकि एक भी व्यक्ति को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है तो क्या आने वाले 50 सालों में प्रदेश के लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा या ये सिर्फ एक चुनावी जुमला साबित होगा।उन्होंने कहा कि दूसरी योजना शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपए की मिलने वाली सम्मान राशि है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी इस योजना का स्वागत करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इस योजना को लागू करने का रोड मैप भी बनाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

राष्ट्रपति निवास में गरिमामय ‘एट होम’ समारोह आयोजित

शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य...

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.