भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ आम आदमी पार्टी का जन्म: डॉ. सुशील गुप्ता

घरौंडा/करनाल, 25 फरवरी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को गांव मोदीपुर में जनसभा की। इस दौरान पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और बीके कौशिक मौजूद रहे और प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल शर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म इस व्यवस्था को बदलने के लिए हुआ है। इस देश के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े बड़े अधिकारी और नौजवान अपनी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए। ताकि इस देश की व्यवस्था को बदल सके। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचारी व्यवस्था को खत्म करने के लिए नौकरी छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा युवा और पढ़ों लिखों की पार्टी है। यदि भारत से भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो दोबारा सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी मूलभूत सुविधाएं नेताओं को मिले तो ठीक और जनता को मिले तो इनके पेट में दर्द हो जाता है। पूरे देश के नेता और मंत्री कई कई पेंशन लेते हैं। पूरे देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी ऐसी है जिनके विधायक और मंत्री केवल एक पेंशन लेते हैं और इसके लिए कानून बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती है लेकिन स्मार्ट गांव बनाने की बात नहीं करती। भाजपा के नेता गांव में आकर कभी नहीं देखते कि उनको मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा का किसान कर्ज के नीचे दब पड़ा है और मजदूर भूख से मर रहा है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, नशा लगातर बढ़ता जा रहा है, जनता को न बिजली मिल रही, न अच्छी शिक्षा और न अच्छा स्वास्थ्य मिल रहा है। क्या ऐसे हिंदुस्तान विकसित हो सकता है। यदि हिंदुस्तान को विकसित करना है तो पहले हिंदुस्तान को शिक्षित करना पड़ेगा और यदि हिंदुस्तान को नशा मुक्त करना है तो युवाओं को रोजगार देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू हुआ। संविधान में लिखा था कि अब राजाओं का राज खत्म और आम आदमी इस देश में राज करेगा। परंतु कुछ परिवारों ने इस देश की राजनीति पर कब्जा कर लिया। लेकिन आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और दिल्ली व पंजाब में बड़े बड़े नेताओं को धाराशाई किया। पंजाब में मोबाइल ठीक करने से मैकेनिक न मुख्यमंत्री को हराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में 85% विधायक पहली बार विधायक बने हैं। आम आदमी पार्टी जनता से पूछ कर टिकट देती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिल रही है। वहीं हरियाणा न बिजली मिल रही और न पानी, न स्कूलों में व्यवस्था सही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए हैं। जहां 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आए हैं। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं हरियाणा के अस्पतालों में न डॉक्टर और न दवाइयां हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के सम्मान के लिए दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की। उन्होंने कहा कि सब कुछ मुफ्त देने के बाद भी दिल्ली सरकार मुनाफे में है और पंजाब में सरकार आने के बाद पंजाब सरकार भी मुनाफे में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी बिजली, पानी, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा चाहिए तो अबकी बार हरियाणा में भी झाड़ू चलाना पड़ेगा और झाड़ू से ही इस भ्रष्टाचारी सरकार का सफाया करना है l

पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि हरियाणा में न डेवलपमेंट पर काम हो रहा है, न शिक्षा पर और न स्वास्थ्य पर काम हो रहा है। पंजाब में भी दो साल पहले यही हालात थे। लेकिन जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से जनता को 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलने लगी है, 24 घंटे पानी और अच्छी शिक्षा और स्वास्थय मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले बिजली की 600 यूनिट मुफ्त देने का वादा किया था। जिसको आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के तीन महीने के अंदर ही अपना वादा पूरा कर दिया। आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकाश कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की पॉलिसी है कि जब तक किसी भी राज्य या देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी तब तक कोई भी देश या राज्य तरकी नहीं कर सकता। इसलिए आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने में लगी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचारों को सरकार है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा और बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में लगातार आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों को समझने लगी है। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार सड़कें अच्छी हैं, न स्कूल और न अस्पताल अच्छे हैं। अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए इस बार प्रदेश की एक मौका “जनता हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को देना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.