BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने हर्ष महाजन को दी बधाई.. बोले यह सब कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग से हुआ संभव

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- राज्यसभा चुनाव के बाद देर रात  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक सौदान सिंह ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हर्ष महाजन को  मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से संभव हुआ है। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के हक में क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अंतरकाल्ह पूरी तरह हावी रही है। जिसका परिणाम हम सब के सामने है, कांग्रेस में बड़े बड़े नेता आज भी घुटन महसूस कर रहे है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक सौदान सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में  सदन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  हिमाचल प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट पर मंगलवार को भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की। राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन की जीत हुई और विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा को विजेता घोषित कर दिया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.