/ Nov 27, 2026

BJP विधायक दल पहुचा राजभवन, सदन में बजट के लिए डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल विधानसभा में बीते दिन भाजपा विधायकों के साथ मार्शल द्वारा की गई धक्का मुक्की को लेकर भाजपा राज भवन पहुंच गई है. बुधवार को सुबह ही भाजपा के विधायक नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की अगवाई में राज भवन पहुंचे, जहां पर उन्होंने राज्यपाल  प्रताप शुक्ला को विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ किया जा रहे व्यवहार से अवगत करवाया. साथ ही   विधायकों को सस्पेंड करने की भी आशंका जताई।साथ ही बजट के लिए डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की।
फ्लोर टेस्ट की बात से किया इनकार 
जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दिन विधानसभा में बेवजह सदन को स्थगित किया गया और जब बात करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे तो मार्श ने उनके साथ धक्का मुखी की और उन्हें अंदर जाने से रोका गया जो की दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कट मोशन पर डिटेल हिंदी वोटिंग होनी थी,लेकिन बेवजह सदन को स्थगित किया गया.उन्होंने आशा जताई कि विधानसभा में बजट आज पास होना है. ऐसे में विपक्ष के विधायकों को सस्पेंड किया जा सकता है, इसको लेकर राज्यपाल से बात की है.हालांकि जयराम ठाकुर ने फ्लोर टेस्ट की बात से अभी इनकार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार बहुमत हो चुकी है और विधायकों को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.