/ Jun 15, 2026

6 बागी विधायकों को BJP में लेने पर नही हुआ कोई फैसला..कांग्रेस की अन्तर्कलह पर महेंद्र धर्मानी ने कहा ये

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी पारा चरम पर है।छः विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति और तेज हो गयी है।राज्यसभा चुनाव के बाद सुक्खू सरकार पर  संकट के बादल भले ही छंटते नजर आ रहे हैं ।लेकिन पक्ष और विपक्ष गठजोड़ की राजनीति में लगे हुए हैं।वहीं विपक्ष ने सरकार पर हमला*वर होते हुए हिमाचल में राजनीतिक अस्थिरता के लिए सुक्खू सरकार को व कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया है।
प्रदेश की सूक्खू सरकार अपने राजनीतिक अंतर्द्वंद के कारण संकट में 
भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर धर्माणी  ने  कहा कि जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उन्हें भाजपा मे लेने  पर अभी इस प्रकार का कोई निर्णय नही लिया गया है ।भाजपा अपनी जगह है और  छः विधायक अपनी जगह है ।उन्होंने कहा कि 6 विधायकों और एक मंत्री के आरोपों ने सुक्खू सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिए हैं।मोहिंदर धर्माणी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए  पूरी तरह से सुक्खू सरकार व कांग्रेस पार्टी को दोषी है। महेंद्र धर्मानी ने कहा कि कांग्रेस की अन्तर्कलह, विधायकों की  नाराजगी, मन्त्री द्वारा पीड़ा व दर्द बताना, मंडी के बल्ह के पूर्व विधायक,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष द्वारा  सरकार का विरोध, दर्शाता  कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से यहीं आभास होता है कि कांग्रेस में आपसी लड़ाई चरम पर है, उसके कारण यह राजनीतिक स्थिति आज प्रदेश में बनी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सूक्खू सरकार अपने राजनीतिक अंतर्द्वंद के कारण संकट में है । जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से सरकार व कांग्रेस पार्टी है । सरकार के मंत्री व विधायकों द्वारा अपनी उपेक्षा और अनदेखी के आरोपों से सरकार व कांग्रेस संगठन की असलियत जनता के सामने आ गई है । राज्यसभा में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गयी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.