लोकसभा चुनावों को लेकर अभी किसी से कोई गठबंधन नहीं..शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला – कंवर पाल गुर्जर

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर  ने इंडिया गठबंधन जमकर निशाना साधा।वहीं लोकसभा चुनाव मे बीजेपी की जीत का भी दावा किया और हिमाचल प्रदेश की सियासी हलचल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी ।
कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर  ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है।मोदी सरकार ने धारा 370 हटाई,जनता उन्हें 370 सीटो का आशीर्वाद देगी,वही एनडीए सरकार 400 पार पर जीत दर्ज करेगी।लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा की अभी हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव समिति लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करके शीर्ष नेतृत्व को भेज देगी आगे का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।।जल्द ही लोकसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जायेंगे।वही हिमाचल की सियासी हलचल पर उन्होंने कहा वो उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है  लेकिन कोई तो बात होगी जो उनके विधायक इतने  नाराज है और उन्होंने पार्टी के विरुद्ध जाकर वोट किया। कंवर पाल गुर्जर  ने कहा कि इंडिया गठबंधन से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और इंडिया गठबंधन के जो हालात दिख रहे हैं उसके अनुसार इंडिया गठबंधन चलने वाला नहीं है गठबंधन को छोड़ छोड़ कर लोग जा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.