ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा में कांग्रेस के बागी नेता दविंदर भुट्टो के खिलाफ किया प्रदर्शन..फूंका पुतला

ऊना : राकेश ( TSN)– हिमाचल परदेश में कांग्रेस से बागी नेता देंविंदर भुट्टो को लेकर कुटलैहटविधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने   विरोध किया.  कुटलैहड़ कांग्रेस के नेताओं ने आज इकट्ठे होकर  बागी   नेता  देवेंदर भुट्टो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और  पुतला फुका.कांग्रेस नेता विवेक कुमार  की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया,  जिसमें कुटलैहड़ कांग्रेस के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बागी नेता ने कुटलैहड़ की जनता के साथ किया धोखा 
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया की कुटलैहड़ विधानसभा में 35 सालों के बाद कांग्रेस को जीत मिली थी.  देवेंद्र भुट्टो ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और वह विधानसभा पहुंचे लेकिन वहां पर उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान  कांग्रेस पार्टी से बागी होकर उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया.  विवेक कुमार ने कहा की दविंदर भुट्टो ने कांग्रेस की टिकट लेकर जनता से कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील कर जीत दर्ज की और अब उन्होंने  कांग्रेस से बागी होकर कांग्रेस पार्टी और कुटलैहड़ की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वास घात किया है. कुटलैहड़ की जनता के साथ उन्होंने बहुत बड़ा धोखा किया है. विवेक कुमार ने कहा कि  बागी नेता अगर अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते  है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी.  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ के विकास के लिए कोई कमी आड़े आने नही दी है. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बाढ़ आई, उस समय वह  लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे. उन्होंने कहा कि ऐसे बागी नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.