इंडिया गठबंधन की पहली बैठक.. लोकसभा की सभी सीटें जीतने का दावा

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिला कार्यालय पर आज इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करन दलाल औऱ आप के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर रावत सहित इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए. इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर ह*मला बोला और लोकसभा की 10 की 10 सीट जीतने का  दावा किया.
जब से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस औऱ आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ है, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। पलवल में आज कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक दोनों पार्टी के नेताओं ने एक सुर में कहा कि जनता भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों से दुखी है.  ये सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं वोट बटोरने का काम करते हैं। अबकी बार उनके लोकसभा में पहुंचने के मनसूबे पूरे नहीं होंगे.  हरियाणा में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भी आप प्रत्याशी की जीत होगी। आप के साथ गठबंधन से कांग्रेस को पार्टी को मजबूती मिली है, जिससे फरीदाबाद लोकसभा सीट भी गठबंधन के खाते में जाने वाली है.
राम मंदिर का भाजपा को नहीं मिलेगा  कोई फ़ायदा 
इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन जीत हासिल करेगा। बूथ स्तर पर गठबंधन मजबूत होगा। पूर्व मंत्री करन दलाल ने कहा कि राम मंदिर का भाजपा को कोई फ़ायदा नहीं मिलेगा ये
धर्म के नाम पर ढोंग करते हैं. जनता की दुख तखलीफ़ों से इनका कोई सरोकार नहीं है। बिहार की रैली की तरह हरियाणा में भी गठबंधन की बड़ी -बड़ी रैली होंगी। जिस तरह से आप की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में जनहित में विकास कार्य किये हैं, उनका फायदा हरियाणा में भी गठबंधन के प्रत्याशियों को मिलेगा। जिसे भी कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट देगी जीत उसी की होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घोटालों से फरीदाबाद लोकसभा की जनता परेशान है और बदलाव चाहती है।
भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना 
इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता देवेश चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा वाले सिर्फ हवा- हवाई की बातें करते हैं, जमीन पर इनका विकास दिखाई नहीं देता। दोनों पार्टियों के नेता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करें और बूथ स्तर पर गठबंधन को मजबूत किया जाए। इस चुनाव में निश्चित तौर पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.