/ May 06, 2026

भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात

धर्मशाला :राहुल चावला ( TSN)– इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात रहेंगे। मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मैच के मद्देनजर स्टेडियम को दो सेक्टर यानी इन्नर और आउटर, जबकि शहर को टै्रफिक के लिहाज से सात सेक्टर्स में विभाजित किया जाएगा। यह जानकारी एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मैच के दौरान सुरक्षा  व टै्रफिक व्यवस्था पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
इस तरह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था  
एसपी ने मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए दाड़ी मैदान को छोड़कर पुलिस ग्राउंड, साई ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड और चीलगाड़ी रोड़ पर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान पूरा दिन क्रिकेट प्रेमियों का आगमन लगा रहता है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही शहर में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी और यह वनवे व्यवस्था भी सुबह मैच शुरू होने के समय और शाम को मैच की समाप्ति तक ही रहेगी।एसपी ने कहा कि टीम खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं तथा उनका प्रेक्टिस सेशन भी रहेगा, ऐसे में शहर व स्टेडियम के आसपास पुलिस सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे।
इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना 
एसपी ने कहा कि जानकारी के अनुसार 8 हजार के करीब दर्शक मैच देखने आएंगे, ऐसे में प्रयास रहेगा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे तथा दर्शकों के साथ स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। एसपी ने कहा कि धर्मशाला में वनडे वर्ल्ड कप मैचों के दौरान जिला पुलिस ने 25 हजार लोगों को मैनेज किया था, जबकि इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है, ऐसे में व्यवस्था सुचारु रखने में पुलिस को आसानी होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.