“आखिर कब मेरी नौकरी के भाग खुल पाएंगे” ? HSSC दफ़्तर के बाहर भर्ती कीर्तन

हरियाणा में आए दिन हो रहे भर्ती घोटालों के लिए सरकार को घेरने के मकसद से हरियाणा युवा कांग्रेस ने भर्ती कीर्तन का आयोजन किया।

“मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जो उम्मीद थी वह खत्म हो चुकी है”- दिव्यांशु बुद्धिराजा

प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित इस रचनात्मक कार्यक्रम में भजन गा कर हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी घोटालों से निजात के लिए प्रभु श्री राम से गुहार लगाई गई। कीर्तन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि  हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जो उम्मीद थी वह खत्म हो चुकी है। सरकार के फेल हो जाने के बाद अब इस प्रदेश के युवा भगवान भरोसे हैं । बुद्धिराजा एचएससीसी दफ्तर के बाहर सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के साथ भर्ती कीर्तन में भाग लेने पहुंचे थे।

“रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रही भाजपा सरकार”- दिव्यांशु बुद्धिराजा

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रही भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में पूरे देश में पहले स्थान पर है। बीजेपी- जेजेपी सरकार निरंतर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। एक ओर जहां सीईटी ग्रुप सी की 20 हजार से ज्यादा भर्तियां अभी तक नहीं हुई हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रुप डी की 13500 नौकरियों को 2021 से लंबित रखा है।

“दो लाख से ज़्यादा सरकारी पद ख़ाली होने के बावज़ूद भर्तियाँ नहीं की जा रही हैं”- दिव्यांशु बुद्धिराजा 

सरकारी स्कूलों में TGT और PGT मिलाकर 27, 878 अध्यापकों के पदों को अब तक भरा नहीं गया है। पिछले दस साल से जेबीटी की भर्तियां नहीं हुई हैं। सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालय में भी हजारों पद खाली पड़े हैं। MPHW ( पुरुष) की भर्तियां दस साल से नहीं निकाली गई हैं। 2019 से फार्मासिस्ट की भर्ती नहीं निकाली गई हैं। HKRN के माध्यम से पक्की नौकरियों का रास्ता बंद किया गया है। प्रदेश के युवा नौकरी मांगते हैं तो उन्हें इजराइल में काम करने के लिए भेजा जाता है। दो लाख से ज़्यादा सरकारी पद ख़ाली होने के बावज़ूद भर्तियाँ नहीं की जा रही हैं। कुल मिलाकर हरियाणा प्रदेश में न सिर्फ़ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्था बर्बाद हो रही है बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार से भी वंचित कर सरासर अन्याय किया जा रहा है। प्रदेश युवक कांग्रेस लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाती रहेगी ।

 

Haryana Staff Selection Commission Recruitment 2019: Apply online for 257  Group D Posts at hssc.gov.in - GovInfo.me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.