विक्रमादित्य सिंह बोले..BJP आलाकमान से मुलाकात की खबरें निराधार..बागी नेताओं से हुई बात का दिया ये जवाब

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को दोबारा दिल्ली जाएंगे. यहां वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे. मंगलवार को नितिन गडकरी ने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश के लिए कई नई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह यह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए लगने वाली आचारसंहिता से पहले प्रोजेक्ट सैंक्शन हो जाए, ताकि आने वाले वक्त में कोई परेशानी न हो. इसके लिए वे व्यक्तिगत तौर पर नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे.
वहीं, अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिनों चंडीगढ़ पहुंचकर दो बार बागियों से मुलाकात की. विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से भी मिले. लोक निर्माण मंत्री की दिल्ली और चंडीगढ़ दौड़ के बाद हुई मुलाकातों को लेकर प्रदेश में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थी. अब विक्रमादित्य सिंह ने बताया है कि आखिर दिल्ली मे केंद्रीय आलाकमान और बागी नेताओं से उनकी क्या बात हुई.
अब गेंद केंद्रीय आलाकमान के पाले में 
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हर बात निष्पक्षता से जोर-शोर के साथ रखते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सियासी हालात की जानकारी पहले मुख्यमंत्री को दी और फिर केंद्रीय आलाकमान की ओर से भेजे गए ऑब्जर्वर को भी हर स्थिति के बारे में बताया. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने बागियों का संदेश केंद्रीय आलाकमान तक और केंद्रीय आलाकमान का संदेश बागियों तक पहुंचाया. हालांकि वह मीडिया में खुलकर वे यह नहीं बताना चाहते कि उनकी क्या बात हुई है? उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और इसे अंदर ही रहना चाहिए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया है. अब गेंद केंद्रीय आलाकमान के पाले में है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.