/ Jun 28, 2026

डॉ . सुशील गुप्ता और रणदीप सुरजेवाला ने जानी आढ़तियों की समस्याए…बीजेपी को घेरा

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-  “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता और  कांग्रेस राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने  कैथल, चीका और पूंडरी की अनाज मंडियों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने  आढ़तियों से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की । इससे पूर्व मंडी स्थित नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और डॉ. मनीष यादव, सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, रामनिवास मित्तल, अश्वनी कुमार शौरीवाला, सचिन मित्तल, पदम सिंह लटकानिया , श्याम बहादुर, रामकुमार, मास्टर सतबीर गोयत,  सुरेश चौधरी, राज किशन मित्तल, देशराज बंसल, धर्मपाल किठवाड और विकास नेहरा मौजूद रहे।
भाजपा सरकार ने आढ़तियों की जेबों पर डाका डालने का काम किया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में कुछ नहीं किया। पिछले 10 साल में हमारी 85 मंडियों से लगभग 1100 करोड़ रूपए आढ़तियों की जेब से निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीआर जीरी का एमएसपी भाव 2203 रूपया था। ढाई पर्सेंट के हिसाब से एक किंटल पर आढ़त बनती है 55 रूपए 10 पैसे। जबकि हमें 45 रूपए 88 पैसे मिली। इसमें 9 रूपए 40 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से कमी रही। कैथल मंडी में पीआर जीरी 18 लाख 75 हज़ार क्विंटल आई। इसमें आपकी आढ़त के 176 लाख रूपए कम मिले। ये सिर्फ कैथल मंडी का घाटा है। वहीँ हरियाणा की मंडियों की बात करें तो एक साल में 61 करोड़ का घाटा हो गया। उन्होंने कहा कि अब गेहूं की बात करें तो वर्ष 2023-24 की बात करें तो 2125 रुपए का रेट था।  इस पर आढ़त बनती है 53 रूपए 62 पैसे, जबकि हमें 46 रूपए मिली। कैथल की अनाज मंडी में 20 लाख किंटल कनक आई। इस हिसाब से कैथल अनाज मंडी के आढ़तियों को ही 142 लाख रूपए का घाटा हो गया। वहीं पूरे हरियाणा से 44 करोड़ 85 लाख का नुकसान हो गया। बीजेपी सरकार ने आढ़तियों को दोनों फसलों को मिलाकर करीब 106 करोड़ रूपए का घाटा करा दिया । वहीं 10 साल में एक हज़ार 60 करोड़ का घाटा हो गया। कांग्रेस की सरकार में हमने सभी आढ़तियों की सुनवाई की थी।
पूरे हरियाणा में करेंगे शानदार जीत हासिल
वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  इंडिया गठबंधन’ कुरुक्षेत्र लोकसभा के साथ-साथ पूरे हरियाणा में एक शानदार जीत हासिल करेगा।उन्होंने कहा कि जब किसान व्यापारी मंडियों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे। जब मैंने आवाज उठाई तो मुझे सदन से दो बार सस्पेंड किया। हमने हमेशा पीएम मोदी की आंख में आंख डालकर सवाल पूछे। मैं सिर्फ भाइयों और राम के सिवाए किसी से नहीं डरता। इसलिए मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके बीच रहूंगा और मिलकर विकास कार्य करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.