इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया जिले की मंडियों का दौरा…बीजेपी रही निशाने पर

कुरूक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-  “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जिसके साथ मंडी हो जाती है उसकी फतेह हो जाती है। इसलिए मैं पिछले कई दिनों से मंडियों में ही जा रहा हूं। मंडी एक ऐसी जगह है यदि यहां से व्यापार न चले तो देश में खुशहाली नहीं हो सकती। क्योंकि अन्नदाता फसल उगाता है जिसको बिकवाने का काम आढ़ती करते हैं। जब देश के अन्नदाता के पास पैसे आते हैं तो पूरे देश में खुशहाली फैलती है और मंडी उसका माध्यम हैै।
भाजपा मंडियों को बंद करने में लगी, किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से मंडियों पर प्रहार कर रही है। गोदामों में ताला लगाकर अडानी के गोदामों में फसल बेचने को कहा जा रहा है। भाजपा धीरे धीरे मंडियों को बंद करने की नीयत पर चल रहे हैं। हर साल मजदूर की मजदूरी और मुनीम की सैलरी बढ़ जाती है मगर आढ़त नहीं बढ़ती। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  मैं जिस भी गांव में गया सभी ने कहा कि नायब सैनी कभी उनके गांव में नहीं आए वह हमेशा गायब रहे। जब मैंने नायब सैनी की लोकप्रियता पूछी तो लोगों ने कहा कि नायब सैनी की पत्नी ने जिला पार्षद का चुनाव लड़ा तो चौथे नंबर पर आई। जो अपनी इस छोटे से चुनाव में अपनी पत्नी को नहीं जीता पाया उसको भाजपा ने सीधा मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का न किसान, न व्यापारी, न महिला और न युवा किसी पर ध्यान नहीं देना। इनको केवल जात और धर्म की राजनीति करनी है।
लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ये चुनाव बहुत अहम : अशोक
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि   अबकी बार ये चुनाव बहुत अहम है क्योंकि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा इसलिए 400 पार का नारा दे रही है ताकि संविधान को आसानी से खत्म किया जा सके। लेकिन इस बार भाजपा 200 भी नहीं करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.