शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजनीती में भाजपा ने अपना दाव खेल दिया है. कांग्रेस को चुनावी मैदान में चुनौती देने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के सभी 6 बागी नेताओं को टिकट दी है.हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए सभी 6 विधायकों को टिकट दिया गया है.
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए धर्मशाला से सुधीर शर्मा को टिकट दिया है. विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से राजिंदर राणा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं लाहौल व स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इन्दर दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और विधानसभा क्षेत्र कुट लैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो को टिकट दिया गया है.
