जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत…ख़रीद फरोख्त की राजनीति से करे परहेज

शिमला :  संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला सीएम आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया. आधिकारिक रूप से सीएम सुक्खू के जन्म दिवस की तारीख 27 मार्च है. लेकिन शुभ मुहूर्त के चलते जन्म दिन एक दिन पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता की शुभकामनाओं का धन्यवाद किया. CM सुक्खू ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लोकतंत्र की ह+त्या और खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे परहेज़ करने की नसीहत भी दी.
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्म दिवस समारोह के मौके पर कहा कि   निश्चित तौर पर उनका सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके. चुनाव को लेकर  मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2032 तक सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है.
जनता  प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का देगी  जवाब 
वहीं बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारित के साथ ही उनके लिए रहता थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन भर चुनौतियों का सामना किया है. आपदा की चुनौती का सामना किया,  अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला. दूसरे बजट में विधवाओं  के बच्चों को सहारा दिया. प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित DA देने का काम किया. महिलाओं को 1500 पेंशन के रूप में सम्मान निधि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के समय भर्तियां ही नहीं हो पाती थी. उन्होंने विपक्ष को नसीहत भी दी. सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में लोकतंत्र की ह*त्या करना बंद करें. विधायकों की खरीद फरोख्त करना बंद करें. मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल से वह प्रदेश में अपना प्रचार शुरू करेंगे और मैदान-ए-जंग में विपक्ष को जवाब देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली है. जनता 4 जून को प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का जवाब देगी.
कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा ये
इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं.  उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना जनरल सेक्रेटरी बनाया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है. महिलाओं को सम्मान देने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शूरू की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.