जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत…ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर सहित तीन पदाधिकारी भाजपा में शामिल

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों में बगावत इस तरह से हावी है कि आए दिन नेता व पदाधिकारी अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर में कांग्रेस पार्टी से एक बार फिर बगावत के स्वर उठाना शुरू हो गए हैं। कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदर की पूर्व अध्यक्षा ममता कपूर, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल और पार्षद शीला ने कांगेस को बाय बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है। ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष, पूर्व नप अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद ममता कपूर, पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस सचिव ​शीला ने कांगेस पार्टी से अब किनारा कर लिया है।
शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंवाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में दोनों ने प्रदेश कांग्रेस के उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय बाय कर दी। इससे अब जोगिंद्रनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। और अब यह बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में इन विधायकों के समर्थकों ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कहना शुरू कर दिया है। जोगिंदर नगर से आज जिन पदाधिकारी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी को अपनाया है, यह लोग कांग्रेस के बागी विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थक हैं। इन पदाधिकारियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्टी पर खूब तंज कसे। प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि अपने विधायकों व चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति मुख्यमंत्री का रवैया ठीक नहीं है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी के विधायक व चुने हुए प्रतिनिधि बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि यदि सुक्खू ने अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में देश सहित प्रदेश से भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर प्रकाश राणा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.