इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला बोले BJP नवीन जिंदल पर इंक्वारी करवाने चली थी, उसी को बनाया उम्मीदवार

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)– कैथल आरकेएम पैलेस में पहुंचे  इनेलो  नेता अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली है जिसमें उन्होंने चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है.  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों के बीच में जा रहा है. इस दौरान  भाजपा  और कांग्रेस की विफलताओं को बता रहे  है ।
यह लड़ाई लुटेरे और कमेरे वर्ग की है
अभय सिंह चौटाला ने  कहा कि यह लड़ाई लुटेरे और कमेरे की है. लुटेरा इस देश में कौन है ये देश के प्रधानमंत्री खुद बता रहे हैं कि कैसे एक व्यक्ति जो आज कुरुक्षेत्र लोकसभा का उम्मीदवार है,40 हजार करोड रुपए का कोयला खा गया। हम इसकी इंक्वारी करेंगे और सरकार ने इसको क्लीन चीट देकर यहां लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया है। आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार राज्यसभा मेंबर सुशील गुप्ता रहा उन्होंने  भी हरियाणा के लिए कोई काम  नहीं किया। आज आम आदमी जान चुका है कि जिसकी सरकार है उसने 10 साल से उनकी कोई सुध नहीं ली ।अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि हरियाणा प्रदेश के हितों की किसी ने रक्षा की, हरियाणा प्रदेश की आवाज को उठाने का काम किया वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी है,  इसलिए लोग इंडियन नेशनल लोक दल पार्टी का साथ देंगे।वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनाव में इससे बुरी दशा नहीं हो सकती.  एक तरफ 400 पार का नारा दे रही है,   दूसरी तरफ कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता जिनका लड़वाना चाहते हैं, वह खुद भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि  6 अप्रैल को चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि है बाकी बची हुई सीटों पर हम बैठकर मंथन करेंगे और उन सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का काम करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.