बिना किसी सूचना के पेड न्यूज चलाने पर उम्मीदवार व मीडिया संस्थान पर शिकंजा कसेगा MCMC

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- लोकसभा चुनावों के दौरान बिना किसी सूचना के पेड समाचार चलाने पर दोनों पार्टियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी मीडिया संस्थान में राजनीतिक विज्ञापन चलाने के लिए पहले प्री सर्टिफिकेशन जरूरी होगी। यह बात शनिवार को जिला निवार्चन अधिकारी व उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मीडिया के लिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोजित वर्कशॉप के दौरान कही।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिना प्री-सर्टिफिकेशन प्रकाशित न करें राजनीतिक विज्ञापन
 यह वर्कशॉप डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक है। बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन केबल नेटवर्क, ईपेपर, टीवी, सोशल मीडिया अथवा मतदान पूर्व और मतदान दिवस के दिन प्रिंट  मीडिया में जारी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वह बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित न करें। इसके अतिरिक्त सरोगेट विज्ञापन का भी प्रकाशन न करें।
अपूर्व देवग्न ने कहा कि एमसीएसी द्वारा सभी समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, ई-पेपर, सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़र रख रही है। मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति द्वारा इसके लिए उपायुक्त कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य कर रहा है। सिनेमा हॉल और एलइडी आदि पर भी नजर रखी जा रही है ताकि बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रसारित न हो। चुनाव के दौरान यदि पेड न्यूज़ किसी उम्मीदवार द्वारा प्रकाशित की जाती है तो इस संदर्भ में समिति द्वारा उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जाएगा। तथा समिति के निर्णय पर उस पेड न्यूज़ को उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मीडिया, राजनितिक दलों और उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वह चुनावों के दौरान नियमों का पालन करें। उनके द्वारा किसी भी विज्ञापन का प्रसारण करवाया जाता है  तो इसकी जानकारी चुनाव  अधिकारी को जरूर दें। एमसीएमसी द्वारा जारी प्री-सर्टिफिकेशन प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी प्रकार के बल्क संदेश और वॉयस संदेश के विज्ञापन भी प्रसारित नहीं होंगे।  इस अवसर पर एमसीएससी के नोडल अधिकारी एवं एडीसी मंडी रोहित राठौर, जिला इलेक्शन तहसीलदार राजेश शर्मा, एमसीएमसी कमेटी की सदस्य सचिव सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.