आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने उपचुनाव के लिए जताई दावेदारी…बोले बिकाऊ नहीं टिकाऊ प्रत्याशी होना चाहिए

राहुल चावला : धर्मशाला ( TSN)-आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गद्दी समुदाय से संबंध रखने वाले मनोज कुमार ने पार्टी हाईकमान से अपील की है कि धर्मशाला उपचुनाव में जल्द प्रत्याशी की घोषणा कर विपक्ष के मुंह पर ताला लगाया जाए। धर्मशाला में पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बिकाऊ नहीं टिकाऊ प्रत्याशी होना चाहिए। साथ ही ये भी जोड़ दिया कि मैंने पिछले 38 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है और भविष्य में भी कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर  रहूंगा । मैंने कभी आत्म सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया
हाईकमान मौका दे  तो दिलवाएंगे जीत 
 मनोज कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला और शाहपुर की जनता का हमेशा उन्हें प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है.इसलिए धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया जाएगा और अगर पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद मिला तो चुनाव जीतकर यह सीट कांग्रेस के झोली में डाली जाएगी।  मनोज ने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पार्टी ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कुछ दिन के बाद उनकी जगह सुधीर शर्मा को प्रत्याशी के तौर पर उतार दिया। महज दो-तीन दिन के चुनाव प्रचार में भारी जनसैलाब उमड़ा था, जिसका फायदा यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर को मिला। मनोज ठाकुर ने मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि पिछले 14 महीनों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिलों का एक समान विकास किया है और प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। आपदा के दौरान भी ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रभावितों की हर संभव मदद की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.