AAP उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने नवीन जिंदल को बताया मजबूर उम्मीदवार

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने राहुल दादू, मंदीप हुड्डा और राकेश हुड्डा को पार्टी का पटका पहनकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. मनीष यादव, जगबीर हुड्डा, राज कौर गिल, रंजीत उप्पल, करण सिंह धनखड़ भी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा  ने कहा कि  इंडिया गठबंधन के तहत जब से आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है, तब से हमारी टीम में कुरुक्षेत्र लोकसभा के गांव गांव जा रही हैं। इस दौरान हर जगह पर भाजपा का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि नायब सैनी जब कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद थे और यदि उनको मुख्यमंत्री बनाना भाजपा का प्रीप्लान होता तो तीन चार महीने पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता। इसका मतलब जब उन्हें अपने प्रदेश अध्यक्ष की हार नजर आने लगी तो उन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया और वहां से निकाल लिया। अनुराग ढांडा  ने कहा कि   इसके बाद एक स्थानीय व्यापारी संदीप गर्ग को चुनाव लड़ाने के लिए पार्टी में लाया गया। लेकिन उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और उनके मना करने पर भाजपा ने उस पर भी ईडी की रेड करवा दी। अब भाजपा के नेता भी भाजपा की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते, इसलिए भाजपा उनको भी ईडी और सीबीआई के माध्यम से हैंडल कर रही है। उसके बाद नवीन जिंदल का नाम आया और पिछले 20-25 दिन से नवीन जिंदल का परिवार मना करता रहा कि चुनाव नहीं लड़ेंगे और बीजेपी की तरफ से खबर उड़ाई जाती रही कि नवीन जिंदल चुनाव लड़ेंगे। लेकिन  आधे घंटे बाद उनका नाम बीजेपी की उम्मीदवार  लिस्ट में आया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.