कौशल रोजगार योजना के तहत हरियाणा के 530 युवा इजरायल के लिए रवाना

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के 530 युवा  इजरायल के लिए रवाना हो चुके है। इजरायल में 10 हजार श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया में 1370 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था, जिसमें 530 को ही इजरायल का टिकट मिल पाया। हरियाणा में यह भर्ती अभियान 16 से 20 जनवरी तक रोहतक में आयोजित किया गया था। अब सरकार फिर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए ऐसी भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इन भर्तियों को लेकर ऐलान कर चुके हैं। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल (NSDC) की ओर से चलाए जा रहे भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से करीब 5.6 हजार लोगों का चयन हो गया है।
इसरायल जाने के लिए जहाज में बैठे युवाओं  में से गुलशन कुमार हरियाणा के यमुनानगर निवासी ने बताया कि कंस्ट्रक्शन के काम के लिए इसरायल जा रहे हैं,जिसके लिए हरियाणा सरकार ने  मदद की है। गुलशन ने बताया की हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम के तहत उनका चयन हुआ है जिसमें पहले दस्तावेज वेरीफाइड हुए हैं.उसके बाद स्किल टेस्ट हुआ है और सिलेक्शन होने के बाद अब हम फ्लाइट से इजरायल जा रहे है। गुलशन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर का फोन हमारे पास आया था, उन्होंने हम सबको शुभकामनाएं दी है और हम सब युवाओं ने भी आभार जताया है
1.37 लाख रुपए का मासिक वेतन
दरअसल, इजरायल में यह भर्ती बार बेंडर (लोहा-सरिया को बेंड करने वाला), राजमिस्त्री (मेसन), टाइल्स-मार्बल मिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर (बढ़ई) जैसे कामों के लिए हैं, जिसमें चिकित्सा बीमा, भोजन और आवास के साथ 1.37 लाख रुपए का मासिक वेतन होगा। इन उम्मीदवारों को प्रति माह 16,515 रुपए का बोनस भी प्रदान किया जाएगा।इजरायल बिल्डर्स एसोसिएशन (IBA) के एक सूत्र ने बताया कि ये 10 हजार कर्मचारी प्रति सप्ताह 700 से 1,000 के बैच में पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण उद्योग के लिए विदेशी जनशक्ति का कोटा 30,000 से बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया है और इजरायली सरकार पिछले महीने भारत से 10,000 श्रमिकों के आगमन को मंजूरी दे चुकी है। पहले दौर में लगभग 8,000 श्रमिकों की जांच में से, लगभग 5,600 को इजराइल में काम करने के लिए उपयुक्त पाया गया है, जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.