/ Jul 04, 2026

BJP के राज में देश का हुआ विकास..भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश -कृष्णपाल गुर्जर

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत पलवल के कुशलीपुर स्थित बघेल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान किया और विपक्ष पर निशाना साधा ।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत ने अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रति अपनी सोच में बदलाव किया है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। आमजन की नजरों में नेताओं की छवि धूमिल हो रही थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। जिसके चलते आज दोबारा से नेताओं की साफ व स्वच्छ छवि निकलकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में विकास किया है। दुनिया भारत में हुए विकास की तारीफ कर रही है। कांग्रेस के राज में भारत विकास की सूची में 12वें स्थान से  11वें स्थान पर आया। जबकि भाजपा के राज में देश 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया में अर्थव्यवस्था का आकलन करने वाले लोगों का मानना है कि जिस गति से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। वर्ष 2028 में भारत जर्मनी,जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 3 महाशक्तियों में शुमार हो जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.