स्कूल बस हा*दसे के बाद भी नहीं लिया सबक… कॉलेज बस को न*शा करके चलाने पर पुलिस ने की कार्यवाही

फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- कनीना स्कूल बस हा*दसे के बाद अभी भी स्कूल संचालक सबक नहीं ले रहे हैं। कई  स्कूल बसों में अभी भी नियम कायदे पूरे नहीं किए जा रहे। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी सख्ती के दौरान एक और बस चालक श*राब के नशे में मिला। जिस पर बस को इंपाऊंड कर लिया गया। यह बस फतेहाबाद के बहबलपुर गांव स्थित कॉलेज की बताई गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज चलाए गए अभियान के दौरान इस कॉलेज सहित 5 स्कूलों के वाहनों को परमिट न होने, फिटनेस पास न होने आदि कारणों के चलते इंपाऊंड कर दिया, जबकि अन्य कमियों के चलते तीन स्कूली बसों के चालान किए गए।
टोहाना में तीन दिन के लिए निजी स्कूल बंद
वहीं प्रशासन की सख्ती के बाद आज टोहाना के निजी स्कूल तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्कूल संचालकों द्वारा बीती शाम को ही 15 से 17 अप्रैल तक स्कूल बंद कर देन का ऐलान कर दिया गया था। स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी बलदेव सैनी ने बताया था कि यह निर्णय आरटीओ द्वारा निजी स्कूल बसों पर लागू किए गए 27 कड़े नियमों के विरोध में तथा मनमाने व्यवहार के खिलाफ है। ट्रैफिक पुलिस लगातार स्कूल बसों की चेकिंग कर रही है। आज लाल बत्ती चौक व पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस आरटीए विभाग के अधिकारियों के साथ नाकाबंदी कर खड़ी रही। इस दौरान आने जाने वाली सभी स्कूल बसों को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान तीन स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य कमियां मिलने पर उनके चालान काटे गए, जबकि पांच वाहनों को इंपाऊंड किया गया। ट्रैफिक पुलिस से हेतराम ने बताया कि बहबलपुर के मुख्तयार सिंह कॉलेज के चालक ने शराब पी रखी थी, जबकि अन्य बसों के परमिट न होने या फिटनेस पास न होने जैसी खामियां मिलीं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.