/ Aug 12, 2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को बताया विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी

किन्नौर : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बालट्रांग में कल्पा मंडल जिला किन्नौर की बैठक को संबोधित करते हुए  कांग्रेस पार्टी को  विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी बताया । उन्होेने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि एक बार तो कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावो में जनता को ठग कर वोट प्राप्त कर लिया पर इस प्रकार की ठगी इन लोकसभा के चावन में नहीं चलेगी. जनता सब जानती है कि सरकार में किन का कल्याण हुआ और किन का नहीं। अगर कल्याण हुआ तो इस सरकार में केवल मुख्यमंत्री के मित्रों का हुआ। उन्होंने कहा की वर्ष 2019 के चुनाव में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्व रामस्वरूप शर्मा ने 4,05459 मतों के अंतर से कांग्रेस को हराया था और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में चारों के चारों लोकसभा सीटों को जीतेगी, हम केवल लोकसभा सीटें नहीं जीतेंगे,  हम हिमाचल प्रदेश में होने वाले 6 या 9 उपचुनाव भी जीतेंगे जनता में सरकार के प्रति बहुत रोष है और वह रोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और पहली बार नहीं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जनता को अगर किसी पर विश्वास है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, दृढ़ निश्चय और गारंटी पर है।उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी सूरत नेगी, भाजपा नेता जवाहर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव हीरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.