अभद्र टिप्पणियां करने से बाज नहीं आ रहे कांग्रेसी…चुनाव आयोग को दी शिकायत -जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब द्वारा कथित तौर पर कंगना रनौत के खिलाफ डाली गई अभद्र पोस्ट पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। देर शाम मंडी पहुंचे पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि चुनावी दौर में भी हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं के पास प्रचार प्रसार के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विकास के मुद्दे  पर बात करने के बजाय कांग्रेसी नेता निम्न स्तर बातों में लगे हैं और आए दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।
कंगना के खिलाफ डाली गई पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष ने दी कड़ी  प्रतिक्रिया
जयराम ठाकुर ने कहा कि  हमीरपुर यूथ कांग्रेस के किसी पदाधिकारी द्वारा कंगना के खिलाफ टिप्पणी व अभद्र फोटो अपलोड किया गया है। जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंप दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से कांग्रेसी नेता बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी इन नेताओं पर कोई भी असर नहीं हो रहा है। पूर्व में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री द्वारा मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं अब हिमाचल प्रदेश में दायित्ववान नेता खुलेआम कंगना पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनता देख कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बौखलाहट और बढ़ गई है। गसी बौखलाहट के चलते आए दिन कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह की टिप्पणियों में लगे हुए हैं।
प्रदेश सरकार के कार्यकाल में चरमरा गई है कानून व्यवस्था
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने पालमपुर में कॉलेज छात्रा पर हुए ह*मले की भी निंदा की। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में गुंडाराज बढ़ गया है। कॉलेज छात्रा पर तेजधार हथियार से हुए हमले की इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जयराम ठाकुर ने इस घटना में घायल छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए, दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.