शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता…जनता के हर मुद्दे को जानते है हम

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सोलन में शिमला संसदीय सीट से प्रभारी कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कार्यकारी अध्यक्ष व सीपीएस संजय अवस्थी और रामकुमार चौधरी के साथ शिमला लोकसभा सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सयुंक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी केबिनेट मंत्री रोहित ठाकर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी कई तंज भी कसे उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर ही वोट मांगने का प्रयास भाजपा के प्रत्याशी कर रहे हैं।
शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता
रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता रहा है यहां से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल जैसे नेता और मुख्यमंत्री रहे है। वहीं इस सीट से केडी सुल्तानपुरी ने 6 बार बतौर सांसद सेवा की और आज उन्ही के बेटे को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
सुरेश कश्यप का बतौर सांसद कार्यकाल रहानिराशाजनक
रोहित ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप जो मैदान में है उनका कार्यकाल निराशाजनक रहा है , बतौर प्रदेशाध्यक्ष वे 4 उपचुनाव हिमाचल में हारे उसके बाद बतौर सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र में 900 पंचायत में से 400 पंचायत तक वो पहुंच नही पाए। जो वादे जनता से किए गए थे वो पूरे नही हुए।
 2022 के चुनावों की तरह लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत
वहीं उसके बाद साल 2022 में जो आम चुनाव हिमाचल में हुए उसमे भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और भाजपा के साम दाम दंड भेद के सभी प्रयासों को करारा जवाब दिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ साथ 6 उपचुनाव के लिए तैयार है और कांग्रेस पार्टी जीत के चौके के साथ जीत का छक्का भी लगाने वाली है।
केंद्र की मोदी सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई पर नही किया कोई कंट्रोल
उन्होंने कहा कि किस तरह का कार्यकाल केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का रहा है चाहे वो अनइंप्लॉयमेंट को लेकर हो, अग्निवीर योजना को लेकर हो। आज भारतवर्ष का हर तीसरा नौजवान बेरोजगार घर बैठा में है, महंगाई बढ़ रही है।
केंद्र सरकार ने रोके सुक्खू सरकार के कदम
वहीं दूसरी तरह सुक्खू सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल मे कांग्रेस पार्टी को जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ 1 वर्ष में किस तरह से केंद्र की सरकार ने जो आर्थिक रूप से सरकार के कदम रोकने का प्रयास किया इन सब बातों का जवाब भी दिया
जाएगा।
विरासत में मिले करोड़ो के कर्ज के बावजूद सरकार विकास कार्य करने को तैयार
उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए का कर्ज सरकार को विरासत में मिला बावजूद इसके सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य किया और आपदा के समय में भी लोगों को राहत प्रदान करने का कार्य किया। आज सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू कर चुकी है, महिला सम्मान निधि दी जा रही है स्टार्ट अप योजना शुरू की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.