/ Sep 16, 2026

BJP के पास कोई भी मुद्दा नहीं..केवल आरोप प्रत्यऱोप की कर रहे राजनीति-संजय अवस्थी

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने भाजपा के आरोपों पर वार किया है और भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि जिसके घर शीशे के हो वो दूसरे के घर पर पत्थर नही मारते। उन्होंने कहा भाजपा मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है और इन चुनाव में भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है,केवल आरोप प्रत्यऱोप की राजनीति कर रहे है।5 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और उनके पास कोई उपलब्धि नही है जिसे लेकर जनता के बीच लेकर जाए ।15 महीने के कार्यकाल के दौरान जिस तरह की मानसिकता भाजपा ने दिखाई है उससे भी लोगो मे रोष है और इन चुनाव में प्रदेश की जनता ही उन्हें सबक सिखाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में  वापसी को  लेकर उठे विवाद पर कहा कि मुसाफिर की वापिसी का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेगे। दो दिन पहले वे समर्थकों के  साथ कांग्रेस कार्यालय आए थे और बैठक में भी शामिल हुए थे लेकिन उनकी वापिसी को लेकर कोई विवाद नही है जो प्रक्रिया है उसके तहत ही सभी बागियों की वापिसी होगी।  वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए रणनीति बना दी है और  जल्द ही अपने अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.