/ Aug 11, 2026

BJP पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने गिनाए मोदी सरकार के काम..कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से जुड़ने के आरोप

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)– भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शनिवार को हमीरपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है.इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायक उर्मील ठाकुर प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, मंडल अध्यक्ष कांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार मुसलमान के खिलाफ नहीं है, उनके जो हक है उन्हें दूसरे आम भारतीय लोगों की तरह दिया जा रहा है लेकिन कांग्रेस इस पर भी देश को बांटने का काम करके भ्रम फैला रही है । उन्होंने कहा कि सैन्य उपकरणों के लिए इस देश की सेवा को तरसना पड़ता था लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आकर देश में आधुनिक सैन्य उपकरण तैयार करना  शुरू किया और आज देश इसमें आत्मनिर्भर बन गया है कांग्रेस के हाथ के साथ हमेशा विदेशी हाथ साथ रहा है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाजपा पर तंज़ कसती थी कि मंदिर कब बनेगा लेकिन मोदी सरकार ने न केवल अयोध्या मे मंदिर बनाया है और जल्द ही पूरे दुनिया में रामायण उत्सव भी मनाया जाएगा ।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और डीएमके पार्टी के नेता सनातन धर्म को कुचलने की बात कहते हैं लेकिन वह राहुल गांधी और डीएमके को बताना चाहते हैं कि मुगल आकर चले गए अंग्रेज आकर चले गए कांग्रेस भी आकर जा चुकी है सनातन हमेशा था और हमेशा रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.