/ Aug 11, 2026

जयराम ठाकुर के साथ डिबेट करने की विक्रमादित्य की नहीं है औकात : राकेश जमवाल

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की हॉट सीट मंडी में राजनीतिक पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों सहित नेताओं भी एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। मंडी दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को मंडी का भक्षक कहने पर अब भाजपा ने विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि मंडी की जनता विक्रमादित्य सिंह से हिसाब मांगने जा रही है। विक्रमादित्य पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ डिबेट करने की चुनौती दे रहे हैं। लेकिन विक्रम आदित्य सिंह की अभी इतनी औकात नहीं है कि वह जयराम ठाकुर के साथ डिबेट करें।
विक्रमादित्य सिंह को दी  नसीहत 
विधायक राकेश जंवाल ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी हद में रहकर ही बात करनी चाहिए।उनसे डिबेट करने के लिए भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी तैयार है। विक्रमादित्य का अभी इतना बड़ा राजनीति कद नहीं है वे जयराम ठाकुर के साथ डिबेट करें। वहीं उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि आज वे अपने परिवार की राजनीतिक विरासत के चलते कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत पर टिप्पणी करने से पहले विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उनकी माता ने सांसद रहते हुए मंडी की जनता के लिए क्या किया। राकेश जमाल ने तंज करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री रहते हुए अपनी सरकार में रहते हुए भी छह बार के मुख्यमंत्री व अपने स्व. पिता की मूर्ति लगाने के लिए जमीन नहीं ले पाए तो मंडी की जनता के लिए क्या विकास कार्य करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.