/ Jul 05, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर साधा निशाना… बोले अपने स्वार्थ के लिए पीछे धकेला हमीरपुर

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-  उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रणजीत राणा का आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  में जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती,कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर सहित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं शामिल रहे । सुजानपुर हमीरपुर सीमा पर चौकी जंबाला कुठेडा चबूतरा भलेट आदि स्थान पर स्थानीय लोगों ने हार  पहनकर उनका स्वागत किया । कांग्रेस पार्टी के द्वारा गाड़ियों में रैली भी निकल गई,जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने गत दिवस ही दिल्ली में प्रदेश की तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. कैप्टन रंजीत राणा टिकट प्राप्ति के बाद आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं.
जनता के नहीं बल्कि अपने निजी काम को लेकर सीएम के पास जाते थे राजेंद्र राणा
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी रणजीत राणा ने कहा कि राजेंद्र राणा जनता के नहीं बल्कि अपने काम को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे। मंत्री बनने की लालसा  में उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। बीते 15 महीने में उन्होंने हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की वजह से जनता में भारी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले हैं। वह दिन रात जनता के हित के बारे में सोचते हैं लेकिन कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए गलत कदम उठाए हैं।कै. रणजीत राणा ने कहा कि पिछले 15 महीनों से हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया गया है। पहले एक मुख्यमंत्री को पीछे धकेला तथा अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति भी वैसा ही रवैया  अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से हमीरपुर को मुख्यमंत्री मिला है। यह हमीरपुर का  सौभाग्य है लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा। मंत्री बनने के चक्कर में मुख्यमंत्री के खिलाफ षडयंत्र चलने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सुजानपुर का विकास करवाने में राजेंद्र राणा असफल रहे हैं। वह क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मुख्यमंत्री से नहीं मिले बल्कि अपने निजी स्वार्थ का सिद्ध करने के लिए जरूर जाते रहे। जब अपना स्वार्थ सिद्ध नहीं हुआ तो अन्य हथकंडे अपनाने में लगे हुए हैं। जनता उनको राजनीति को भलि भांति समझ गई है।
जनता के बीच जाने के लिए बहुत अधिक मुद्दे 
कांग्रेस  प्रत्याशी रणजीत राणा ने कहा  कि मुझे किसी पद की लालसा  नहीं है। जनता के बीच एक सच्चा हितैषी बनकर जा रहा हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो अंतिम सांस तक सुजानपुर की जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनता को दुख दर्द समझते हैं। आपदा के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश के साथ ही सुजानपुर का भी दौरा किया था। सुनिश्चित किया कि जो भी प्रभावित परिवार हैं उनकी यथासंभव मदद हो।उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने के लिए उनके पास बहुत अधिक मुद्दे हैं। पिछले 15 महीने से जो उठापटक चल रही है, कभी आजाद, कभी बीजेपी, कभी कांग्रेस और फिर बीजेपी। इस तरह की राजनीति की जा रही है। कैप्टन रणजीत राणा ने कहा कि वह राजनीति करने के लिए जनता के बीच नहीं जा रहे बल्कि उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.