/ Aug 11, 2026

भारत का प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी में शुरू

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-भारत के प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में किया गया है. सतलुज जल विद्युत निगम ( SJVN) के  अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन गीता कपूर, ने 20एमन 3/घंटा इलेक्ट्रोलाइजऱ और 25 किलोवाट यूल सेल क्षमता आधारित अत्याधुनिक ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। यह देश का प्रथम बहुउद्देश्यीय (संयुक्त ताप एवं विद्युत) हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र है। जोकि अपनी 25 किलोवाट क्षमता के ईंधन सेल के माध्यम से विद्युत उत्पन्न करने के अतिरिक्त ज्वलन ईंधन आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा।

 

 

 

 

बता दें कि ये  एनजेएचपीएस की हाई वेलोसिटी ऑक्सीजन यूल (एचवीओएफ) कोटिंग सुविधा की आवश्यकताओं  को पूरा करने की क्षमता रखता है।यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के वधाल में स्थित एसजेवीएन के 1.31 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र से आपूर्ति की गई नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करके 20एमन 3/घंटा क्षमता के एल्कालाईन इलेक्ट्रोलाइजऱ की सहायता से पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को विभाजित करके हाइड्रोजन गैस का उत्पादन करेगी।पायलट प्रोजेक्ट को 8 घंटे के संचालन के दौरान प्रतिदिन 14 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए तैयार किया गया है। जिसे 30 बार प्रेशर पर 12 एम3 की कुल भंडारण क्षमता वाले छह भंडारण टैंकों में संग्रहीत किया जाएगा। हरित हाइड्रोजन का उपयोग 25 किलोवाट क्षमता के ईंधन सेल के माध्यम से बिजली उत्पन्न करने के अलावा टरबाइन के पानी के नीचे के हिस्सों की एचवीओएफ कोटिंग के लिए किया जाता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.