/ Aug 11, 2026

जाट वोटर्स को साधने की जुगत में BJP …हुड्डा के गढ़ में मनोहर लाल खट्टर ने रैली

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा  ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव जसिया में विजय संकल्प रैली की। इस रैली में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। खास बात यह रही कि इस रैली के आयोजन में जसिया के मौजूदा सरपंच ओमप्रकाश पहलवान की बड़ी अहम भूमिका रही क्योंकि हुड्डा के मजबूत गढ़ में भाजपा की रैली को कामयाब करना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं कहा जा सकता लेकिन सरपंच ओमप्रकाश जसिया ने यह करके दिखाया और मंच से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए बकायदा सरपंच की जमकर पीठ भी थपथपाई। शायद ऐसा पहली बार देखने को मिला जब मुख्यातिथि की स्पीच खत्म होने के बाद सरपंच का भाषण करवाया गया हो और खुद मनोहर लाल तालियां बजाते हुए नजर आए हों।
दरअसल, जसिया गांव में इस सरकार के कार्यकाल में करीब 20 करोड़ रूपए के विकास कार्य हुए हैं। जसिया गांव, जाट आरक्षण आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है और लंबे समय यहां पर कांग्रेस समर्थित लोगों का खासा असर रहा है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी ओमप्रकाश जसिया ने सेवानिवृति के बाद अपने गांव में जमकर विकास कार्य करवाए और इसमें खासकर मनोहर लाल का पूरा सहयोग उनको मिला और वे एकतरफा चुनाव में विजय होकर सरपंच चुने गए थे। इस घटना को हुड्डा के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंध के तौर पर माना जाता है।रैली के दौरान अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया। साथ ही जाट वोटरों को साधने का प्रयास भी किया। उन्होंने हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि जातियों की राजनीति के जनक इस क्षेत्र में बैठे हैं। लेकिन जिस जाति की बात वे करते हैं, उस जाति के लिए सबसे ज्यादा हमने काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन जाट भाईयों की वे बात करते हैं, आज चैलेंज से कहते हैं कि गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के अंदर नौकरियां हमारी ज्यादा हैं, उनकी नौकरी कम पड़ जाएंगी।
खट्टर ने रैली में भाषण के दौरान जाटों को लुभाने का किया पूरा प्रयास
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सांपला में चौधरी छोटूराम की 65 फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना भाजपा सरकार के समय हुई, जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। धन्ना भगत (धन्ना जाट) की जन्म शताब्दी भी भाजपा सरकार के समय मनाई गई। वे लोग तो भूल गए कि धन्ना जाट भी उनके कोई महापुरुष हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह को भारत रत्न दिया। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति व आचार्य देवव्रत को राज्यपाल बनाया। हालांकि खट्टर ने यह भी कहा कि वे जाति-पाति की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और सभी समाज के महापुरूषों की जयंतियां मनाते हैं लेकिन हुड्डा, बापू बेटा के परिवार से आगे नहीं बढ़े।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार के शासनकाल में सौदेबाजी की जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमकर विकास कार्य हुए हैं। इसी से कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट शुरू हो गई है। मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का पहला श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है तो दूसरा श्रेय राहुल गांधी का जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, महात्मा गांधी की कही बात को पूरा करने में लगे हुए हैं, जिसमें महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है, इसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और सपने बेचने लग गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.