मंडी : धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लेकर सराज के डेंट पर दिए ब्यान पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल नें मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह पर तंज कसते हुए कि वे सराज की चिंता छोड़ रामपुर में पड़ने वाले डेंट की चिंता करे।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह अब पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं और इन चुनावों में रामपुर की जनता व भाजपा कार्यकर्ता उन्हें खूब डेंट डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान विक्रमादित्य सिंह अनाप-शनाप बयान बाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश में अपने स्वार्थ मात्र की राजनीति कर रहे हैं। इस स्वार्थ की राजनीति में कभी विक्रमादित्य सीएम के लिए तारीफों के पुल बांधते हैं तो कभी उनके खिलाफ बयान बाजी पर उतर आते हैं। राकेश जंवाल ने विक्रमादित्य सिंह से सवाल करते हुए कहा कि आप मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कौन सी योजनाओं को लेकर आएं हैं। आज वही मंडी से चुनाव के समय प्रचार कर रहें हैं कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। आज विक्रमादित्य बड़ी- बड़ी बातें कर रहे हैं कि मंडी कारपोरेशन को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। लेकिन यह प्रोजेक्टर पहले से ही पूरे देश में चले हुए हैं और जून माह तक पूरे भी होने वाले हैं।
