/ Oct 31, 2026

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया पलटवार

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  कांग्रेस नेता राहुल गांधी  द्वारा भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना इस सवाल का पलटवार करते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र पर रहे। जहां पर उन्होंने एक दर्जन चुनावी नुक्कड जनसभाओं को संबोधित किया है। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी है। वहाँ एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की भी अनदेखी की है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा  प्रफुल्ल पटेल को भाजपा द्वारा सर आंखों पर बिठाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी यह बहुत बड़ा सवाल है। राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी। कांग्रेस 40 पार करने के लिए भी पूरी तरह से संघर्ष कर रही है।वहीं  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच गांरटीयां  पूरी करने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है।दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संविधान पर निर्भर...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

हमीरपुर,अरविंद-:दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली,चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

शिमला/संजू-:देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट बचाओ,देश बचाओ’रैली आयोजित की जाएगी।इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.