शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- लोकसभा चुनावो को लेकर जहां प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा मंथन का दौर जारी है. वहीं भाजपा और कांग्रेस ने चुनावों को लेकर बिसात बिछाना शुरू कर दी है।राजधानी शिमला में सोमवार को विधायक हरीश जनारथा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में महापौर उपमहापौर सहित कांग्रेस के पार्षदों ने भाग लिया और शिमला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलवाने के लिए रणनीति बनाई गई।शिमला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 13 मई को नामांकन भरेंगे. इससे पहले चौड़ा मैदान में रैली का आयोजन भी किया जाएगा।रैली की तैयारियों और प्रचार को लेकर बैठक में मंथन किया गया।शिमला शहर में कांग्रेस 4 मई से प्रचार आरंभ करेगी और पार्षद वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री की अपील जनता तक पहुंचाएंगे।
4 मई से कांग्रेस पार्षद वार्ड स्तर पर करेंगे प्रचार
शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्षदों के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया था ।बैठक में शिमला शहर में प्रचार को लेकर मंथन किया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला शहर में 4 मई से वार्ड स्तर से प्रचार आरंभ करेगी।पार्षद वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेंगे और मुख्यमंत्री की अपील जनता तक पहुंचाएंगे।उन्होंने वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के समय वह नजर नही आये और धन का आबंटन भी उनके द्वारा उचित प्रकार से नही किया गया।उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद की नाकामियों से जनता को अवगत करवाएंगे। हरीश जनारथा ने कहा कि13 मई को कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी नामांकन भरेंगे।चौड़ा मैदान में उस दिन नामांकन से पहले रैली का आयोजन किया जायेग जिसमे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं बैठक में शामिल हुए महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव को लेकर पार्षदों के साथ बैठक कर प्रचार की रणनीति बनाई गई उन्होंने कहा कि पार्षद वार्ड स्तर पर प्रचार करेंगे।प्रत्येक पार्षद को वार्ड स्तर पर जिम्मेवारी सौंप गई है उन्होंने कहां की वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप से पार्षदों का सवाल है कि कोरोना समय में वह कहां थे।उन्होंने कहा कि पार्षदों ने सवाल भी लगाया था कि कोरोना के समय शिमला के लिए क्या किया।इसका जवाब ऑन रिकॉर्ड हैं कि वर्तमान सांसद ने कोरोना के समय शिमला के लिए कोई कार्य नही किया।उन्होंने कहा कि गत दस वर्षों के दौरान वर्तमान सांसद ने शहर के लिए कोई कार्य नही किया।
