हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना इस सवाल का पलटवार करते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र पर रहे। जहां पर उन्होंने एक दर्जन चुनावी नुक्कड जनसभाओं को संबोधित किया है। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी है। वहाँ एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की भी अनदेखी की है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा प्रफुल्ल पटेल को भाजपा द्वारा सर आंखों पर बिठाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी यह बहुत बड़ा सवाल है। राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी। कांग्रेस 40 पार करने के लिए भी पूरी तरह से संघर्ष कर रही है।वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच गांरटीयां पूरी करने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।
