/ Jul 06, 2026

सुक्खू सरकार में सुजानपुर की सड़के गड्ढों में हुई तब्दील : राजेंद्र राणा

हमीरपुर : चन्द्रिका ( TSN)- उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि अब चुनावों में लुटिया डूबती देखकर खुद को हमीरपुर जिला का हितैषी साबित करने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू के शासन में मित्रों को लूट की छूट मिली है और बरसातों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की जो दशा खराब हुई थी, वह आज भी सुक्खू सरकार का मुंह चिढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 1 जून को अपनी वोट की चोट से सुजानपुर की जनता सुक्खू सरकार को करारा सबक सिखाएगी ।
राजेंद्र राणा ने कहा कि वेंटिलेटर पर चल रही सुक्खू सरकार के अब गिने चुने दिन रह गए हैं और देश व प्रदेश की जनता केंद्र और प्रदेश में भाजपा की मजबूत, ईमानदार और जन कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए अपना वोट करेगी।उन्होंने कहा कि सुक्ख की सरकार को सबक सिखाने के लिए महिलाएं और युवा वर्ग तैयार बैठा है क्योंकि इन दोनों वर्गों के साथ वादा खिलाफी करते हुए मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपने मित्रों पर ही प्रदेश का खजाना लुटाया है। उन्होंने कहा कि मित्रों के कारनामे भी आने वाले समय में जनता के बीच आएंगे। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की सड़कों के मरम्मत के लिए मंजूर पैसा भी सुक्खू सरकार ने वापस ले लिया और केंद्र के मोदी सरकार ने आपदा के समय जो हिमाचल में खुले दिल से सहायता राशी भेजी थी, उस पर भी मुख्यमंत्री ने कुंडली जमा कर प्रभावित लोगों के साथ अन्याय किया और पीड़ित परिवारों तक सहायता राशि पहुंचने ही नहीं दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.