14 मई को कुरूक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल और सीएम भगवंत मान: डॉ. सुशील गुप्ता

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को गुहला चीका के गांवों में चुनावी यात्रा निकाली। उन्होंने गांव सैर से कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद खरकड़ा, मस्तगढ़, थेह बुटाना होते हुए लालपुर और नंदगढ़ में यात्रा का समापन हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुरूक्षेत्र में प्रचार के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से सच्चाई की जीत हुई है।
लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एकजुट हुए 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा इस चुनाव में भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई है। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। आज पूरे हिंदुस्तान के किसान संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी का वादा याद करवाना चाहते हैं। भाजपा सरकार ने गांव की छोटी सरकार सरपंचों के अधिकार समाप्त कर दिए। उन्होंने कहा कि  आज तक जितने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी। अब हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए।उन्होंने कहा कि आपका सांसद ऐसा होना चाहिए जो संसद में जनता की लड़ाई लड़ सके। ये लड़ाई देश का लोकतंत्र बचाने के लिए है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.