अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे निर्दलीय विधायक..विधानसभा अध्यक्ष ने लिया ये फैसला

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-तीन निर्दलीय विधायक शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए पेश नहीं हुए। वही विधानसभा अध्यक्ष एक ओर मौका इन निर्दलीय विधायको को देंगे। निर्दलीय विधायको के पेश  न होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने  यह मामला फाइनल हियरिंग और ऑर्डर के लिए लगा दिया है।अगली तिथि पर विधानसभा अध्यक्ष इस पर अपना फैसला सुना देंगे। हालांकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने जून के पहले सप्ताह में उसकी अंतिम सुनवाई रखने की बात कही और यदि  उस दिन भी ये विधायक पेश नही होते है तो उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष फैसला भी सुना दिया जाएगा।
फाइनल हियरिंग और ऑर्डर के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने लगाया केस
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 22 मार्च को इन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दिया और बिना इस्तीफा मंजूर हुए 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे। जबकि विधानसभा नियमों के अनुसार नहीं हो सकता.उन्होने इस्तीफा अपनी इच्छा से दिया या नहीं ये जांच का विषय है। उनका व्यवहार ऐसा दिख रहा था की वे किसी प्रलोभन या दवाब मे हैं और केंद्रीय सुरक्षा कर्मी इनकी सुरक्षा मे हैं . इन्होंने ये स्वीकार किया की उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया और इनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ था.जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की तब ये देखना जरुरी है  कि क्या उन्होंने ऐसा किसी दवाब मे किया या प्रलोभन मे तो नही किया है।इस मामले में  कोर्ट में भी गए है। हाई कोर्ट ने ये माना है  की ये अध्यक्ष का विशेषधिकार है  की वे इस्तीफा मंजूर करें की नहीं और हम इस पर कोई भी बंदिश नहीं लगा सकते. दो जजों की अलग अलग राय इसमें दी गई और अब तीसरे जज की इसमें राय ली जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि निर्दलीय विधायको को विधानसभा मे उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन इनमे से कोई नहीं आया और अब मामले मे अंतिम फैसला इस महीने के अंत मे या अगले महीने के पहले हफ्ते मे अंतिम निर्णय लिया जाएगा.  अब यह कैसे फाइनल हियरिंग और ऑर्डर के लिए लगा दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.