/ Jul 03, 2026

सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता..BJP को घेरा

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. इससे पहले शिमला में इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ एक मंच पर जुटे. साझा प्रेस वार्ता के जरिए इंडिया एलाइंस ने गठबंधन की एकता का संदेश देने की कोशिश की. साथ ही देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए विभिन्न दलों के एक साथ आने की भी बात कही. इस दौरान कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर CPI(M) से पूर्व विधायक राकेश सिंघा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर साझा प्रेस वार्ता में शामिल हुए.
संविधान बचाने के लिए लोकतांत्रिक पार्टियों ने किया गठबंधन : रोहित ठाकुर  
सुक्खू सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आज सभी लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों ने गठबंधन किया है.उन्होंने कहा कि देश में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और शुरूआती रुझान यह बता रहे हैं कि इन चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा है. रोहित ठाकुर ने कहा कि 2024 का चुनाव पिछले चुनाव के मुकाबले भिन्न होगा. इस दौरान रोहित ठाकुर ने भाजपा पर ह*मला बोला. उहोंने कहा की भाजपा ने साल 2014 और 2019 में की गई घोषणाओं को पूरा नहीं किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश में सरकार गिराने का आरोप लगाया. रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसका जवाब जनता उनको देगी यह चुनाव धनबल  और जनबल  के बीच हो रहा है जिसमें जनबल जीतेगा.
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल -राकेश सिंघा
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सवादी के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आजादी के बाद जितनी भी चुनाव देश में हुए हैं उनमें से यह चुनाव असाधारण है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा डेमोक्रेसी का अतिक्रमण करना चाहती थी और ED के जरिए काम किया. आम आदमी पार्टी के समर्थन में बोलते हुए राकेश ने कहा कि भाजपा ने कोशिश  की लेकिन  कोर्ट ने केजरीवाल को रिलीज़ कर दिया. इस दौरान राकेश सिंघा  ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इंडिया गठबंधन की शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहा है.राकेश सिंघा ने कहा की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में  CPIM कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करेगी.
पूर्व में दी गई मोदी गारंटीयों का क्या हुआ?सुरजीत ठाकुर
वहीं इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने भी इंडिया एलाइंस का समर्थन किया. इस दौरान सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो वादे भाजपा ने किए थे उनका क्या हुआ. भाजपा के लोग पहले इस बात का जवाब दें .इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि भाजपा जुमला पार्टी बन गई है. सुरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताएं की पूर्व में दी गई मोदी गारंटीयों का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि न तो बुलेट ट्रेन चली, न  दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिले और न ही स्मार्ट सिटी बनी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.