/ Jul 03, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने बीजेपी प्रत्याशी पर साधा निशाना.. बोले जनता सिखाएगी सबक

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला मे आज फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल पर जमकर ह*मला बोला. उन्होंने कहा  कि  काट की  हांडी एक बार चढ़ती है लेकिन दूसरी बार कृष्णपाल को जनता ने जुमलों मे आकर मौका दिया. इस बार कृष्णपाल को सबक सिखाएगी जनता. इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस की सरकार  बनने पर कृष्णपाल के घो*टालों की जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही.
 कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षो में कोई विकास कार्य नहीं किए। भाजपा ने लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। जिसके मद्देनजर आज जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों से काला धन वापिस लाने और  लोगों के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख रुपए भेजने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। भाजपा के राज में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार घट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं किया। जनता इनसे परेशान है और बदलाव चाहती है.
कांग्रेस  की गिनाई उपलब्धियां 
महेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस ने फरीदाबाद को जिला बनाने का काम किया। कांग्रेस के समय में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, कॉलेज बनाने के कार्य किए गए। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र एजुकेशन हब के तौर पर उभर कर सामने आया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गुरुग्राम व पलवल में मेट्रो लाने का कार्य किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को एक लाख रुपए सालाना भत्ता दिया जाएगा। अग्नीवर योजना को बंद किया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए प्रदान की जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री करन दलाल ने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर न केवल भाजपा प्रत्याशी बल्कि भाजपा के राज में जो भी घोटाले हुए हैं कांग्रेस सरकार आने पर उनकी जांच होगी और सभी घोटालेबाज जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.