/ May 18, 2026

नामांकन रैली में बोली कंगना रनौत…मंडी पहुंचेगी रेल.. बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर उनकी प्राथमिकताओं को लेकर लगातार की जा रही बयानबाजी पर आखिरकार भाजपा प्रत्याशी ने अपनी प्राथमिकताएं जनता के समक्ष रख दी हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि अगर वह सांसद चुनकर संसद में गई तो मंडी तक रेल पहुंचाने के साथ-साथ बल्ह में रूके हुए एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को शुरू करवाने का प्रयास करेंगी। यह बात उन्होंने आज अपना नामांकन भरने के बाद सेरी मंच पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति के प्रति सोच के कारण
कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में ऐसे बहुत से पर्यटक स्थल हैं जिन्हें विकसित करना बाकी है। इसके साथ ही यहां की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को भी और बढ़ावा देने की जरूरत है। पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर तक रेल पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे इसे मंडी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।कंगना ने कहा कि आज अगर वह चुनावी मैदान में उतरी हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति के प्रति सोच को दर्शाता है। आज मोदी सरकार ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है उससे महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। जब यह कानून लागू होगा तो प्रदेश में 22 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा जाएंगी जोकि महिलाओं के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी जैसी योजनाओं से आज महिलाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर भविष्य में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कंगना रनौत ने कहा कि 90 के दशक में ही लोग यह जान गए थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं बल्कि भविष्य में देश के भाग्य विधाता हैं। आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां पर एक जैसा कानून लागू करवा दिया है। आज पीओके में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है और वहां के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहकर भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यहां पर एक सक्षम नेतृत्व है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.