/ Jul 05, 2026

गगरेट भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने भरा नामांकन , बोले सुक्खू सरकार का कार्यकाल बताया काला काल

ऊना : राकेश ( TSN)-गगरेट विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अपना नामांकन पत्र भरा । इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी उनके साथ रहे । नामांकन पत्र भरने से पूर्व चैतन्य शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग लंबी मंत्रणा की । इसके बाद उनका काफिला एक रोड शो की शक्ल में लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करके गगरेट पहुंचा । रोड शो में समर्थक काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपने उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल बनाने का प्रयास किया  जिसके बाद चैतन्य शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
 इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चैतन्य शर्मा ने
सुक्खू सरकार के कार्यकाल को काला काल बताया और जनविरोधी नीतियों वाला समय बताया । चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस की दस गारंटियों का जिक्र करते हुए उनके आज दिन तक भी पूरे नहीं होने का दावा किया। भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश कालिया को मिशन और विजन विहीन नेता बताते हुए उन पर जमकर ह*मला बोला । चैतन्य ने कहा कि राकेश कालिया ने केवल उनसे बैर के कारण ही दो बार पाला बदला और उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं होने का दावा किया । जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा उपमुख्यमंत्री तक के साथ भी नाइंसाफी होने का आरोप लगाया ।
आरक्षण पर अनुराग ठाकुर ने पूछा..कांग्रेस क्या हिमाचल में भी यही करेगी ? 
वही केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हल्ला बोला । उन्होंने प्रश्न वाचक लहजे में कांग्रेस को आरक्षण के विषय पर कटघरे में खड़ा किया । उन्होंने पूछा कि जिस प्रकार कांग्रेस द्वारा देश के अन्य हिस्सों में OBC और SC ST के आरक्षण में से 5% मुसलमानों को देने का ऐलान किया गया है , तो क्या कांग्रेस  हिमाचल में भी यही करेगी ? जबकि कांग्रेस द्वारा दो पत्नियों वालों को डबल पेंशन देने की बात पर उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति किए जाने का आरोप लगाया । केंद्रीय मंत्री ने सनातन के सदैव प्रखर रहने की बात कहते हुए कांग्रेस को इस  विषय पर भी घेरा । उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोध में कांग्रेस द्वारा वकीलों की फौज खड़े किए जाने को फिर उठाते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.