मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका में हर्ष महाजन..प्रदेश की राजनिति के खलनायक : कांग्रेस

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हर्ष महाजन पर तीखा ह*मला बोला है. प्रेम कौशल ने कहा कि हर्ष महाजन मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका निभा रहे हैं. महाजन प्रदेश की राजनीति के खलनायक हैं. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी निशाने पर लिया. नेता प्रतिपक्ष पर ह*मला बोलते हुए प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश की जनता के जयराम ठाकुर अप*राधी हैं. जयराम ठाकुर मंडी की राजनीति में बूरी तरह से फंस गए हैं और इन चुनावों के बाद जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे.
 गैर जिम्मेदाराना बयान बाजी कर रहे हर्ष महाजन
हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि हर्ष महाजन  की राजनीतिक परवरिश कांग्रेस पार्टी ने की. उन्हें तमाम बड़े पदों पर काम करने का कांग्रेस पार्टी ने मौका दिया,लेकिन आज कांग्रेस छोड़कर जाने के बाद जिस तरह की गैर जिम्मेदाराना बयान बाजी हर्ष महाजन कांग्रेस के खिलाफ कर रहे हैं वह अधर्म है. हर्ष महाजन का बयान की कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है, इसलिए वह छोड़कर चले गए यह सरासर गैर जिम्मेदाराना है. इस दौरान प्रेम कौशल ने आरोप लगाया कि हर्ष महाजन ने ही कांग्रेस से बागी हुए विधायकों को भाजपा में मिलने का काम किया. लेकिन लालसा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन विधायकों को भाजपा में भी कुछ प्राप्त नहीं होगा. सभी 6 बागी नेता भाजपा से चुनाव नहीं जीत पाएंगे. उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन जीवन भर की संपत्ति आपदा राहत कोष में दान करने वाले मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं. हर्ष महाजन प्रदेश में मैच फिक्सिंग करने वाले ब्रोकर  की भूमिका निभा रहे हैं. अपने आप को नायक साबित कर रहे हैं लेकिन नकारात्मक कार्य करने वाला कभी नायक नहीं होता. हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश की राजनीति के खलनायक हैं.
नेता प्रतिपक्ष  पर भी साधा  निशाना 
प्रेम कौशल ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशान साधा. जयराम ठाकुर जब से प्रदेश की जानकारी मुख्यमंत्री की कुर्सी सदा तब से ठाकुर द्वारा अपना मानसिक संतुलन को बैठे हैं. बोखलाहट में जयराम ठाकुर मण्डी लोकसभा की राजनिति में बुरी तरह से फस चूके हैं. त्रासदी में जो भूमिका प्रदेश भाजपा नेताओं ने निभाई वह चुनाव में बड़ा फैक्टर है. आपदा में केंद्र ने हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार किया है. जयराम ठाकुर हिमाचल की जनता के अपराधी हैं और इन चुनाव के बाद जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.