सोनिया गांधी इटली में क्या खाती थीं, यह भी एक सवाल – जयराम ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर कुछ नेता जनता को झूठ बोल कर गुमराह करने का प्रयास कर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खान पान को लेकर सवाल उठा रहे हैं जोकि सही नहीं है। यदि ऐसा है तो फिर कांग्रेस से भी सवाल किया जा सकता है कि जब सोनिया गांधी इटली में रहती थीं तो वहां पर क्या खाती थीं। लेकिन भाजपा हिमाचल प्रदेश में मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है और ऐसी खान पान और रहन सहन की राजनीति कांग्रेस के नेता करते हैं। यह जुबानी ह*मला हिमाचल प्रदेश के पूर्व में रहे सीएम और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बालीचौकी में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस पर किया।
नेता प्रतिपक्ष बोले – खाना पीना नहीं मुद्दों पर लडेंगे चुनाव
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  कहा कि कांग्रेस के नेता कंगना के खाने को लेकर तो सवाल उठा रहे हैं लेकिन पहले वह यह बताएं कि सोनिया गांधी जब इटली में रहती थी तो वह वहां पर क्या खाती थी। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को चेताया है कि वह मुद्दों पर चुनाव मैदान में आए न कि इस प्रकार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं के उस बयान का भी करारा जवाब दिया जिसमें कंगना के मुंबई लौट जाने की बात कही जा रही है। जयराम ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वह जनता के बीच में इतनी बार सांसद रहकर कितनी बार आई। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भी कांग्रेस के सांसद व सरकार ने मंडी जिला और खासकर सराज को हाशिए पर रखा। उन्होंने सराज के नवलागी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आज सराज की जनता की ही देन है कि जहां कभी भाजपा का नाम भी नहीं था आज वह सराज भाजपा का गढ़ बन गया है। उन्होंने वोटरों से इस बार पहले से भी ज्यादा बढ़त भाजपा प्रत्याशी को सराज से देने का आहवान भी किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.