दिल्ली (एकता): अकसर लोग खाने में स्वाद लाने के लिए ज्यादा नमक का सेवन कर बैठते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि इससे स्वाद तो बिगड़ता ही है साथ में कई बीमारियां भी धीरे-धीरे गंभीर बन जाती है। जिसके चलते आपकी जान को खत+रा होता है। इसलिए हमेशा नमक का कम ही इस्तेमाल करना चाहिए। नमक में मौजूद सोडियम, हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम को शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अगर कोई ज्यादा नमक का सेवन करता है तो इससे शरीर से पानी भी निकलता है। इसलिए हर रोज 5 ग्राम से ज्यादा नमक आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कम नमक का सेवन करें। वही आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

जानें ऑस्टियोपोरोसिस क्या है
जब हड्डी के बोन मास में कमी आती है या हड्डियों के सामान्य ढांचे से Interference करने लगती है तो इस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं। इसमें हड्डियां टूटने लायक हो जाती हैं। इसलिए हमें नमक कम ही खाना चाहिए। जैसे कैल्शियम और विटामिन D की कमी और अत्यधिक नमक का सेवन। ऐसे में हड्डियां नाज़ुक और कमजोर हो जाती हैं।

जानिए क्यों नहीं खाना चाहिए ज्यादा नमक
बता दें कि ज्यादा नमक खाने से दिल की बीमारीयों का खत#रा होता है। इसके कारण दिल का कमजोर होना, हार्ट अटै+क इत्यादि रोगों का खत@रा हो सकता है। जंक फूड या रेडी टू ईट फूड में नमक ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे फूड से स्ट्रोक जैसे गंभीर बीमारियों का खत$रा बढ़ जाता है।
जानें क्या है इसके लक्षण
- हड्डियों में दर्द और सूजन
- रीढ़ की हड्डी में झुकाव
- सख्त काम करने पर थकान महसूस होना
- ऊंचाई कम होना
जानिए क्या है इसके बचाव के उपाय
- दूध, दही, पनीर, सब्जियां आदि खाएं।
- नमक का सेवन कम ही करें।
- हर रोज धूप से मिलने वाला विटामिन D लें। 15-20 मिनट धूप में बैठें।
- व्यायाम और योग करें।
- धूम्रपान से हड्डियों को होता है नुकसान।
- टेस्टोस्टेरोन की कमी के लिए इलाज कराएं।
