नई दिल्ली (एकता): युवाओं के बीच खादी ब्रांड की पहुंच के लिए आईआईटी दिल्ली कैंपस में इसका देश में पहला आउटलेट खुलने जा रहा है। अब IIT के छात्र खादी पहनेंगे। बता दें कि आज यानि सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का पहला आउटलेट खुलेगा। सूत्रों के मुताबिक इससे युवाओं में खादी को एक ब्रांड की तरह पहचान मिलेगी। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल में भारत को एक रूप दिया है। ‘नए भारत की आधुनिक खादी’ थीम पर युवाओं को फोकस करते हुए परिधानों की विशेष रेंज तैयार की गई है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के टॉप डिजाइनर ने उनकी पसंद और मार्केट डिमांड के आधार पर विशेष फैब्रिक और डिजाइन तैयार किए हैं। इसमें सूट, कुर्ता-पाजामा वेस्टर्न लुक होंगे। अब आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का देश में पहला आउटलेट बनकर तैयार हो गया है। यहां गांधी जयंती के मौके पर खादी के पहले आउटलेट की शुरुआत हो रही है।
