/ Jul 05, 2026

पीएम मोदी बोले…हिमाचल की जनता फिर से लगाएगी हैट्रिक तो होगा “सोने पर सुहागा”

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर रहे। नाहन के उपरांत छोटी काशी मंडी में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया की पांच चरणों में हुए मतदान में बीजेपी व एनडीए 300 से ज्यादा सीटें हासिल कर चुकी है। हिमाचल की जनता यदि एक बार फिर से यहां से 4-0 हैट्रिक लगाएगी तो “सोने पर सुहागा” होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर हिमाचल के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि हिमाचल रही है। जनता के एक-एक वोट से 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। राम मंदिर के निर्माण से हिमाचल सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है, लेकिन कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण की कोई भी प्रसन्नता नहीं है।
सुक्खू सरकार को घेरा…आपदा के पैसों में बंदरबांट की 
वहीं अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर ह*मला किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी की ओर लेकर जा रही है.हिमाचल को बचाने के लिए उन्हें जनता का सहयोग चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश सरकार ने केंद्र के सहयोग से मिले आपदा के पैसों में बंदरबांट की है। हिमाचल की जनता के इस पैसे को वे  खोजकर निकालेंगे। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से गारंटियों को लेकर झूठे वादे किए थे। झूठे वादे करना मोदी नहीं, कांग्रेस का काम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम को मित्र व कंगना को बताया बहन
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को “मित्र” व मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को अपनी “बहन” बताया। मोदी ने पंडाल में मौजूद जनता अपील करते हुए कहा कि यहां से कंगना को जिताकर सांसद भेजिए। जिसके बाद कंगना अपना पूरा जीवन आपकी सेवा में खपा देगी। कंगना यहां से मंडी की आवाज बनेगी और अपना जीवन यहां की जनता की सेवा के लिए समर्पित करेगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इस तरह की भद्दी बातें कांग्रेस ने हिमाचल की हर बेटी का अपमान किया है। हिमाचल के शक्तिपीठों में मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। देवभूमि में बेटी का ऐसा अपमान करने पर शाही परिवार ने अभी तक माफी भी नहीं मांगी है। कांग्रेस का यह शाही परिवार घर बेटी विरोधी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.