/ Jul 05, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतक मे जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक लोकसभा का चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए  सभी प्रबंध पूरे कर लिए  गए  है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 74 सैक्टर मजिस्टेट लगाये है इन सभी के पास तकरीबन 15 के आसपास एक मजिस्टेट के पास बूथ रहेगें। इसके अलावा 8 जोनल मजिस्टेट भी लगाए  है। प्रत्याशियों को हिदायतें जारी की गई है। इसके अलावा वोटरों को बार-बार अपील की जा रही है कि मतदान ज्यादा से ज्यादा करे। गर्मी को देखते हुए भी तमाम सुविधाओं के निर्देश दिये गये है। हीट वेव को देखते हुए एबूलैंस की व्यवस्था की गई है। रोहतक लोकसभा में 1884 बूथ है और मतदाता 18 लाख 90000 है। 200 के करीब पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जायेगा।
 जिले में आने वाले तमाम बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। हर बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहेगा. इसके अलाव पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेगी। अगर किसी भी जगह  व्यवधान या कोई घटना घटती है तो 5 मिनट में पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंच जायेगी। इसके अलावा जितने भी थाना एस एच ओ और इंस्पैक्टर को इंचार्ज बनाया गया है वे भी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। और उनके पास पर्याप्त  मात्रा में पुलिस फोर्स रहेगी। रोहतक जिले में शान्ति  पूर्वक  मतदान को लेकर पैरा मिलटी फोर्स की कंपनिया यहां पहुच चुकी है और वे लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चुनाव शांतिपूर्वक रहे इसके लिये मैं स्वयं भी लगातार जिले में रहूंगा। चुनाव के दौरान अगर व्यक्ति गुडा*गर्दी करता है या कोई व्यवधान पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.